फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भगवन्नाम जप कार्यक्रम का शुभारंभ

विज्ञापन
पुवायां में राम दरबार के चित्र की पूजा करतीं राजमाता। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। पुवायां के हरेराम मंदिर से नगर कीर्तन के साथ तीन दिवसीय भगवन्नाम जप कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। देवस्थान मंदिर से शुरू हुई कीर्तन यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई हरेराम मंदिर पहुंची। यहां ध्वज स्थापित किया गया।
विज्ञापन

राजमाता मृदुल सिंह ने श्रीराम दरबार के चित्र की पूजा-अर्चना की। नगर कीर्तन में झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इसके बाद ईश प्रार्थना और राम नाम जप किया गया। शाम को पांच बजे से भजन, कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके बाद आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। संवाद

श्री जानकी महाराज मेले में उमड़ी भीड़
जैतीपुर। तीन दिवसीय श्री जानकी महाराज मेला शुरू होते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के बाबा शक्ति सिंह ने बताया कि यहां श्रद्धालु अपनी मुराद पूरी होने और बच्चों के अन्नप्राशन कराने, नव वर-वधू प्रसाद चढ़ाने आते हैं। मेले के प्रथम दिन हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर मत्था टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों ने झूलों का आनंद लिया। खिलौनों की खरीदारी की। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात रहा। संवाद
विज्ञापन


लोक कल्याण के लिए भगवान शिव ने किया विषपान

चांदपुर। श्री शिवा-महेश्वरनाथ धाम पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथाव्यास पंडित अनिल दीक्षित ‘दीवाना’ ने समुद्र मंथन का प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि जब समुद्र मंथन से निकले विष ने संपूर्ण सृष्टि को संकट में डाल दिया, तब भगवान शिव ने लोक-कल्याण के लिए स्वयं उस विष का पान कर लिया और नीलकंठ कहलाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें