फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 16 घंटे तक बंद रहेंगे विद्युत संबंधी कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ हरेंद्र राहुल ने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अधीक्षण अभियंता (आईटी) अरविंद सिंह की ओर से जारी सूचना के मुताबिक तीन अप्रैल की रात 10 बजे से चार अप्रैल की दोपहर दो बजे तक बिलिंग प्रणाली की मेंटीनेंस और कॉन्फिगरेशन के चलते विद्युत निगम का एप और उपभोक्ता पोर्टल पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
विज्ञापन

इस कारण बिलिंग प्रणाली, ऑनलाइन उपभोक्ता पोर्टल और यूपीपीसीएल कंज्यूमर एप से उपलब्ध सभी ऑनलाइन सेवाएं, बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिल जनरेशन, भार वृद्धि आदि कार्य बाधित रहेंगे। चार अप्रैल की दोपहर दो बजे के बाद से कार्य सुचारु रूप से हो सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें