फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैपटॉप पाए बच्चों ने  शिक्षकों को सुनाए स्मरण

Tue, 24 May 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
लैपटॉप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवनागरी कॉलेज की कंचन को मुख्यमंत्री के हाथों से मिला था लैपटॉप
विज्ञापन

अयोध्या प्रसाद विद्या मंदिर के 13 छात्र-छात्रा भी शामिल
सोमवार को बदायूं में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथों से लैपटॉप प्राप्त करने वाली देवनागरी कॉलेज की छात्रा कंचन दूसरे दिन भी काफी खुशी नजर आई। लैपटॉप हालांकि कई अन्य छात्र और छात्राओं को भी मिला लेकिन कंचन ने स्कूल पहुंचकर शिक्षक और शिक्षिकाओं के सामने कार्यक्रम स्थल से जुड़े स्मरण सुनाए तो उसी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
देवनागरी इंटर कॉलेज के पांच छात्र और छात्राओं को लैपटॉप के लिए चयनित किया गया था। चयनित कंचन यादव, भारती श्रीवास्तव, आरती सिंह, दीपशिखा और भवेश कुमार कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे लेकिन मंच पर जिन 10 स्टूडेंट्स को बुलाया गया उनमें एक कंचन यादव को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के हाथ से लैपटॉप मिला। कंचन ने दूसरे दिन कॉलेज पहुंचकर प्रधानाचार्य राममोहन शर्मा समेत शिक्षक और शिक्षिकाओं के साथ कार्यक्रम स्थल के अनुभव शेयर किए। प्रधानाचार्य श्री शर्मा ने इसे गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए बच्चों की तारीफ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर के 13 छात्र और छात्राओं को हाईस्कूल की परीक्षा में उत्कृष्ण प्रदर्शन के लिए लैपटॉप मिले हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौटने के बाद मंगलवार को प्रबंधक रतन जिंदल और प्रधानाचार्य लोकेंद्रनाथ शर्मा ने विद्यालय परिसर में लाभार्थी छात्र और छात्राओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर रामकुमार गंगवार, शैलेंद्र शर्मा, प्रणव शर्मा, राजेशकांत, पीसी पाल, राजवीर, भानु प्रताप, ऋषि गुप्ता, निशांत कुमार, केशवदेव त्रिवेदी, विश्वनाथ वर्मा, राजीव कुमार, बिट्टू यादव, सचिन अग्रवाल, पारस, सीमा गुप्ता और श्वेेता शर्मा आदि मौजूद थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें