फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मृत दलित महिला की बेच दी जमीन, बेटी ने की शिकायत

विज्ञापन
बिल्सी समाधान दिवस में समस्याएं सुनते एडीएम ई वैभव शर्मा। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
बदायूं। जिले की सभी तहसीलों में समाधान दिवस आयोजित हुआ। कहीं पर मृत महिला की जमीन को फर्जीवाड़ा कर बिक्री करने की शिकायत तो किसी ने लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। अधिकाारियों ने इन पर पीड़ितों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कासगंज जिला की तहसील पटियाली के गांव किलौनी निवासी वीरावती उर्फ गंगाश्री पत्नी बेचेलाल ने समाधान दिवस में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि दातागंज तहसील के गांव सथरा में उनका मायका है। वह अनुसचित जाति की हैं। उनकी मां सत्यवती की मृत्यु नौ मार्च 2016 को हो गई। 30 जून 2016 को मृत्यु प्रमाण पत्र भी बन गया है। उनकी मां के नाम से किसी अन्य महिला को खड़ी कर अज्ञात लोगों ने उनकी जमीन भुंडी थाना उसहैत निवासी कदीर खां व मुस्ताक खां को बेच दी। बिना प्रशासनिक अनुमति के अनुसूचित जाति की जमीन नहीं बेची जा सकती। इस नियम का भी पालन नहीं किया गया। इससे वह आहत हैं। उसकी मां की जमीन अवैध कब्जेदारों से वापस दिलाई जाए।


साहब, घर न बेच पाए शराबी पति
दातागंज तहसील के गांव कुड़ा कुठिया निवासी रूपा पत्नी नेमपाल ने शिकायत की है कि उनका पति शराब का आदी है। उसने तीन बीघा जमीन बेच दी। घर का सभी कीमती सामान बेच दिया और अब घर भी बेचना चाहता है। उसके तीन छोटे बच्चे हैं। उनका भरण पोषण कैसे हो, अगर घर भी बिक गया तो वह और उसके बच्चे कहां जाएंगे। उसने घर न बिक सके। इसकी गुहार लगाई है। दातागंज तहसील क्षेत्र के गांव पलिया गूजर निवासी प्रेम पाल का कहना है कि उसके नाम ट्यूबवेल का कनेक्शन हुआ है, लेकिन उसके ट्यूबवेल पर कब्जा एक दबंग जमाए हुए है। उससे कब्जा हटवाकर ट्यूबवेल उसे दिलवाया जाए।
विज्ञापन






बिना अनुमति कटवा डाले पेड़
बिल्सी समाधान दिवस में मोहल्ला आठ निवासी प्रशांत जैन ने एडीएम एफआर वैभव शर्मा व एसडीएम रिपुदमन सिंह को शिकायती पत्र देकर कहा है कि नगर में गांधी पार्क से लेकर रंजना अस्पताल तक 50 से अधिक पेड़ों का बिना अनुमति कटान करा दिया। इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से तमाम शिकायतें की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

लेखपाल पर रिश्वत मांगने का आरोप
अधिवक्ता भुवनेश कुमार ने समाधान दिवस बिसौली में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि तहसील में तैनात एक लेखपाल ने वाद से संबंधित जानकारी देने के बदले पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी। विरोध करने पर लेखपाल ने धमकी दी। अधिवक्ता ने लेखपाल पर भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए तत्काल निलंबन और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।


दूसरी बार बेच डाली जमीन
बिसौली समाधान दिवस में अनारकली ने भी भूमि विवाद को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि वर्ष 2007 में कोटरा रसूला के गेंदनलाल आदि से भूमि का बैनामा कराया था। उस समय गेंदनलाल की मां का निधन हो चुका था, बावजूद इसके उनका नाम खतौनी में दर्ज रह गया। बाद में गेंदनलाल ने उसी भूमि को वर्ष 2022 में दोबारा किसी अन्य को विक्रय कर दिया। वादी ने इस दोहरे विक्रय को अवैध बताते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें