फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उझानी भी रुकेगी लालकुआं- बंगलूरू स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। लालकुआं- बंगलूरू स्पेशल ट्रेन अब उझानी और सिकंदराराऊ स्टेशन पर भी रुकेगी। अब तक इस ट्रेन का स्टापेज बदायूं और कासगंज ही था। रेलवे के वाणिज्य अधीक्षक केपी सिंह ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को लालकुआं से सुबह 5:55 बजे चलने वाली 05074 लालकुआं- बंगलूरू स्पेशल ट्रेन सुबह 9:07 बजे उझानी पहुंचेगी। इसके बाद कासगंज रुकेगी।
विज्ञापन

लौटते हुए ट्रेन 05073 बंगलूरू से चलकर बृहस्पतिवार तड़के 4:46 बजे उझानी आएगी। दोनों ओर से स्टॉपेज दो मिनट का होगा। इसके अलावा कासगंज जंक्शन से आगे सिकंदराराऊ में भी यह ट्रेन रुकेगी। बंगलूरू से यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को चलती है। इस स्पेशल ट्रेन के अब 44 स्टापेज हो गए हैं। स्पेशल ट्रेन से लोगों का सफर आसान होगा। बदायूं- कासगंज होकर लंबी दूरी की तीन स्पेशल ट्रेनें और भी संचालित हैं, लेकिन उनका उझानी में स्टॉपेज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें