फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अमर ज्योति के निदेशकों को मिली 10 सितंबर तक की अंतरिम जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अमर ज्योति कंपनी के निदेशक और एजेंट हजारों निवेशकों के करोड़ों रुपये लेकर भाग गए हैं। इस मामले में पुलिस ने चार मुकदमे दर्ज किए थे। शुक्रवार को चारों मामलों की एक साथ सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट में हुई। कोर्ट ने 10 सितंबर को सभी दस्तावेज पेश करने के आदेश दिए हैं। साथ ही आरोपियों को 10 सितंबर तक की अंतरिम जमानत दे दी है।
विज्ञापन

मीरा सराय स्थित अमर ज्योति प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक शशिकांत और सूर्यकांत के खिलाफ चार मुकदमे कोतवाली में दर्ज हैं। इस मामले की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट में चल रही है। शुक्रवार को चारों मामलों में एक साथ सुनवाई हुई। वादी पक्ष के अधिवक्ता ने कोर्ट में कहा कि दो जुलाई को रुपये के लेन-देने से जुड़े दस्तावेज तलब किए थे। तब निदेशक की ओर से जल्द से जल्द रुपये वापस करने की बात कही गई थी। अभी तक न तो रुपये वापस हुए और न ही दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। इसलिए हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई पर कंपनी के सारे दस्तावेज तलब किए हैं। अब 10 सितंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें