फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद और एकता टीम ओवरऑल चैंपियन

Mon, 12 Jan 2015 09:59 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास कॉलेज में रोवर्स-रेंजर्स शिविर के समापन पर बच्चोें ने तंबुओं का सुंदर शहर बसाया। इसके अलावा गेट, रंगोली और झांकियां भी सजाईं। रोवर्स और रेंजर टीमों ने शानदार देश भक्ति गीत और कुप्रथाओं पर लघु नाटक भी प्रस्तुत किए। इसमें स्वामी विवेकानंद और एकता टीम ओवरऑल चैंपियन रहीं।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एवं आसिम सिद्दीकी मेमोरियल डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रियाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि युवा कुविचारों और दुर्भावनाओं से बचें। नागरिक कर्तव्यों का पालन करें तभी बुलंदियों तक पहुंचने का सपना साकार होगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. वीके शर्मा ने कहा कि श्रेष्ठ योग्यता जीवन भर का तप है। इसे गरीब-असहाय बच्चों में बांटें और उनकी मीठी मुस्कुराहट के सहयोगी बनने का स्वर्णिम अवसर प्राप्त करें।
शिविर संचालक जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि स्काउटिंग सच्चे मनुष्य और अच्छे नागरिक बनाने वाली संस्कारशाला है। अद्भुत और विलक्षण बाल प्रतिभाओं के सर्वोत्तम कार्यों की शुभ स्मृतियां नया इतिहास रचती हैं। युवा अपना मूल्य समझें और कठिन परिश्रम कर अपने लक्ष्य को पाए। हिंदी विभाग की डॉ. कमला माहेश्वरी, डॉ. शैलेंद्र कबीर ने काव्य पाठ किया।
विज्ञापन

निणार्यक मंडल में बीएड विभाग के डॉ. शिवराज कुमार, डॉ. सुधाकर शर्मा रहे। शिविर में रोवर्स-रेंजर्स ने लोकगीत, समूहगान, पर्यावरण, दहेज प्रथा, अंधविश्वास और कुरीतियों पर लघु नाटक  पेश किए। तंबू निर्माण में रोवर में स्वामी विवेकानंद प्रथम, संत कबीर दास द्वितीय, डॉ. भीमराव अंबेडकर तृतीय स्थान पर रहा। रेंजर में एकता टीम प्रथम, श्री गणेश द्वितीय और मां सरस्वती टीम तृतीय स्थान पर रहीं।
रोवर्स प्रभारी डॉ. एम एम फरशोरी ने रोवर, रेंजर्स को सम्मानित किया। इस मौके फर चीफ प्रॉक्टर डॉ. संतोष सिंह, डॉ. शिखा सिंह, डॉ. अमित वैश्य, आरके शर्मा, डॉ. कृष्ण मुरारी, डॉ. रचित वैश्य, डॉ. बीएन शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें