फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम रोड के फाटक से कलक्ट्रेट दूरी बढ़ी

Mon, 12 Jan 2015 09:53 PM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम रोड के रेलवे समपार पर बिना सूचना के दिन में सड़क निर्माण करा दिए जाने से पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। दर्जनों वाहन फंसे रहे। स्थिति बिगड़ती देख और आफीसर कॉलोनी के अधिकारी जब जाम में फं से तो वहां ट्रैफिक पुलिस लगानी पड़ी। बाद में पुलिस बैरियर लगाकर दक्षिण की ओर बने नए मार्ग से वाहनों को निकाला। कलक्ट्रेट तिराहे से विभिन्न दिशाओं में जाने वाले मार्गों को करीब एक किमी के फेर से गुजरना पड़ा। लोग रेलवे की व्यवस्था को कोसते नजर आए।
विज्ञापन

रेलवे ने केवल एक दिन इस समपार पर निर्माण कार्य होने और समपार बंद रखे जाने की सूचना लोगों तक पहुंचाई थी। 11 जनवरी को यह समपार बंद कर निर्माण कार्य कराया गया लेकिन काम अधूरा रह जाने पर बिना सूचना दिन में भी काम शुरू करा दिया गया। इससे यहां पूरे दिन रुक-रुककर जाम लगता रहा। आफीसर्स कॉलोनी से आने वाले अधिकारियों के वाहन भी फंसे। इसके बाद से ट्रेफिक पुलिस को लगाया गया। ट्रैफिक पुलिस ने आफीसर्स कॉलोनी की ओर से आने वाले वाहनाें को दक्षिण दिशा में रेलवे द्वारा बनवाए गए मार्गों से वाहनों को निकलवाया जो कलक्ट्रेट तक करीब एक किमी की दूरी तय करके पहुंचे। जबकि समपार से कलक्ट्रेट की दूरी मात्र एक सौ गज पर ही है।
पहले से घिरा है उसावां रोड का समपार
यहां बता दें कि फर्रुखाबाद रोड के लिए जाने वाले मार्ग पर ओवरब्रिज बन रहा है। इस मार्ग के पहले से ही बंद होने पर डीएम रोड से ट्रैफिक बाईपास किया जा रहा था। इस मार्ग पर सोमवार को जो स्थिति बनी। उसे भुक्तभोगी ही अच्छी तरह समझ सकते हैं। लोगों को यहां भारी परेशानी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

एक दिन की सूचना दो दिन चला काम
रेलवे ने डीएम रोड समपार पर केवल 11 जनवरी को काम होने की बात कही थी और अपनी सूचना में एक दिन ट्रेफिक बंद रखने को कहा था लेकिन दूसरे दिन भी जब रेलवे ने यहां काम कराया तो लोग परेशानी में पड़ गए। रेलवे की इस कार्यप्रणाली पर सबको आश्चर्य रहा। यहां तक लोग परेशानी में रेलवे को कोसते नजर आए।
00
डीएम रोड के समपार पर रोड बनाने का काम चल रहा है। समपार पर निर्माण के समय जनता को कोई कठिनाई न हो, इसलिए सूचना भी कराई जाती है। अगर, संबंधित अधिकारियों ने एक दिन की सूचना देकर दो दिन काम कराया है तो गलत है। वह इस संबंध में पूछताछ करेंगे। गलती करने वालों को चेताया जाएगा।
विज्ञापन

- राजेंद्र सिंह, पीआरओ, एनई रेलवे, इज्जतनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें