फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सरेबाजार नाले में मिला मजदूर का शव, गिरने से मौत का अंदेसा

विज्ञापन
नाले में शव मिलने के बाद लोगों से जानकारी करते पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
उझानी। पंखा रोड बाजार में एक पैलेस के सामने नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान इलाके के गांव बेनीनगला निवासी सेवाराम के रूप में हुई। वह नाले में कैसे गिरे, इसे लेकर पसोपेश के बीच पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव नगला तैय्यदपुर (बेनीनगला) निवासी 55 वर्षीय सेवाराम पुत्र नवाब सिंह कस्बे में ही कोल्ड स्टोरेज में मजदूरी करते थे। वह मंगलवार शाम पत्नी की आंख की दवा लेने के लिए बदायूं गए थे। उनका कस्बे में भी मकान है, सो परिवार के लोगों ने रात में खोजबीन की जरूरत महसूस नहीं की। बेटे अशोक ने बताया कि परिवार के लोगों का लगा कि वह रात में मकान पर रुक गए होंगे। सेवाराम का नाले में उतराता शव मिलने की जानकारी परिवार के लोगों को पुलिस के जरिये मिली।
निरीक्षक अपराध गुड्डू सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मियों ने नाले से शव निकाला तो उनकी जेब में डायरी मिली थी। डायरी पर परिवार के लोगों के फोन नंबर भी दिखे, जिसके आधार पर ही फोन करके परिवार के लोगों को मौके पर बुला लिया गया। नाले में गिरने से मौत को लेकर पसोपेश के बीच परिवार के लोगों ने बताया कि हकीकत पुलिस की जांच के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल, यह भी साफ नहीं हो पाया है कि वह नाले में कब और कैसे गिरे। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराके शव उनके परिजनों को सौंप दिया है। सेवाराम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


सेवाराम की पांच संतान में तीन बेटे और दो बेटियां
बेनीनगला निवासी सेवाराम का नाले में शव मिलने के बाद परिवार के लोग गांव से रोते-बिलखते आ गए। बेटे ह्रदेश ने बताया कि पांच संतान में वह सबसे बड़े हैं। अशोक और नन्हे के अलावा उनकी दो बहनें हैं। दोनों की शादी हो चुकी है। दोपहर में वह भी ससुराल से गांव आ गईं। सेवाराम की मौत से पत्नी बदहवास हैं। उन्हें काफी समय आंखों में दिक्कत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें