फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर। बरेली-मुथरा हाईवे पर बिनावर थाने के पास बृहस्पतिवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर की मौत हो गई। सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


हजरतपुर थानाक्षेत्र के गांव जिंदी नगला निवासी श्याम बाबू (28) पुत्र रघुनंदन मजदूरी करते थे। वह कई महीनों से अपनी ससुराल बिनावर के गांव रैपुरा में रह रहे थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे वह मजदूरी करने के लिए पैदल गांव विजयनगला जा रहे थे। तभी बिनावर कस्बे में थाने के पास रोड पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में श्याम बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने श्याम बाबू को मृत घोषित कर दिया।
दो घंटे बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि श्यामबाबू पांच भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनकी छह साल पहले शादी हुई थी, लेकिन उनके कोई संतान नहीं हुई। पत्नी पिंकी का रो-रोकर बुरा हाल है। बिनावर इंस्पेक्टर अशोक कंबोज ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से वाहन की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें