बदायूं। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर जीआईसी में जनपदीय बाल शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। इसमें प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों से आए विभिन्न प्रकार के दिव्यांग बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। वहीं, बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में कृष्णजीत ने पहला स्थान हासिल किया।
राजकीय इंटर कॉलेज में सामान्य दौड़, कुर्सी दौड़, चित्रकला, सुलेख और विशेष खेलों में बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दृष्टिबाधित बच्चों ने छूकर पहचानों प्रतियोगिता में अपनी अद्भुत संवेदनशीलता का प्रदर्शन किया। वहीं मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों ने भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा साबित की। 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कृष्णजीत ने प्रथम, अजय ने द्वितीय और नितिन ने तृतीय रहे। वहीं बालिका वर्ग में आरती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, नंदनी ने द्वितीय और प्रांशी ने तृतीय स्थान पर रहीं।
100 मीटर दौड़ में मोहम्मद अहमद ने प्रथम स्थान हासिल किया, तस्लीम ने द्वितीय और सन्नी कश्यप ने तृतीय रहे। बालिका वर्ग में वर्षा ने प्रथम, महिमा ने द्वितीय और रीता व शोभा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। कुर्सी दौड़ में भी बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में अंकित कुमार ने प्रथम, अनुराग ने द्वितीय और अहमद ने तृतीय रहे, जबकि बालिका वर्ग में हसमुखी ने पहला, शोभा ने दूसरा और इंशा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
सुलेख प्रतियोगिता में सलोनी ने प्रथम, मोहम्मद इस्लाम ने द्वितीय और शांति ने तृतीय स्थान पाया। चित्रकला प्रतियोगिता में चिराग ने पहला स्थान हासिल किया, शांति ने द्वितीय और उम्मी ने तीसरे स्थान पर रहीं। दृष्टिबाधित बच्चों की छूकर पहचानो प्रतियोगिता में मयंक ने प्रथम, इशू ने द्वितीय और शिवम व अल्तमश संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने किया। वहीं, समापन के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि खेल बच्चों को अपनी क्षमताओं को पहचानने, चुनौतियों का सामना करने और हार को भी स्वीकार करने और उससे सीखने का भी मौका देती हैं, जो एक सफल जीवन के लिए आवश्यक हैं। इस मौके पर चंद्रभान यादव, जितेंद्र सिंह, रामदास यादव, ज्योति सक्सेना, सुदेश मिश्र, स्पेशल एजूकेटर, राजेश मौर्य, विपिन मिश्रा, रज्जन सिंह, सुरेश मिश्रा, जुगल किशोर, दुर्गेश प्रताप आदि रहे।