फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कोहिनूर को बॉडी बिल्डर व अमन को सर्वश्रेष्ठ मॉडल का खिताब

Thu, 31 Oct 2024 02:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विनर कोहिनूर को शील्ड देकर सम्मानित करते मेला पदा​धिकारी। स्रोत- स्वयं
विज्ञापन
बदायूं। उसहैत में चल रहे रामलीला मेला महोत्सव में मैजिक शो, बॉडी बिल्डिंग शो समेत कई कार्यक्रम हुए। बॉडी बिल्डिंग में कोहिनूर तथा मॉडलिंग में अमन सैनी विनर रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बुधवार को दोपहर में स्कूली बच्चों के समक्ष मैजिक शो जादूगर अंकुश गुप्ता द्वारा दिखाया गया। इसके बाद बच्चों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और निशुल्क झूला झुलवाया गया। शाम का बॉडी बिल्डिंग शो हुआ। बॉडी बिल्डिंग चैंपियन व मिस्टर उसहैत का खिताब कोहिनूर को मिला जबकि मोनू उपविजेता रहे। मॉडलिंग मे अमन सैनी प्रथम, सोहेल मंसूरी द्वितीय व राहुल कुमार तृतीय रहे। वेट लिफ्टिंग में 120 किलोग्राम वजन उठाकर कुमारी गीता ने गोल्ड मेडल जीता। 100 किलोग्राम वजन उठाकर संतोषी कुमारी द्वितीय व 90 किलोग्राम वजन उठाकर पलक पटेल तृतीय रहीं। नृत्य में रोहित पाल ने प्रथम, सुमित ने दूसरा तथा नितिन शर्मा, राहुल श्रीवास्तव व शिवांश ने तृतीय स्थान पाया।

रात में उसहैत की पूर्व चेयरमैन स्व. प्रेमादेवी गुप्ता की स्मृति में कवि सम्मेलन एवं मुशायरा हुआ। इसमें पवन शंखधार, शमशेर बहादुर आंचल, अहमद अमजदी,महेश यादव, आतिश सोलंकी, षटवदन शंखधार आदि ने रचनाएं पढ़ीं। इस अवसर पर मनोज, राजेंद्र, गुड्डू गुप्ता, सुनील यादव, निराले खान, मुकेश गुप्ता, नरेश गुप्ता, सुनील वर्मा, प्रमोद यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें