फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से किसान की मौत

Tue, 17 Nov 2015 08:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों में हाईवे पर लगाया जाम, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया
विज्ञापन


सहसवान के मोहल्ला शहवाजपुर निवासी लईक अहमद (50) पुत्र कल्लू मंगलवार दोपहर काम निपटाने खेत पर हा रहे थे। रास्ते में सड़क पार करते समय सहसवान से बदायूं की ओर जा रहे ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने लईक को कुचल दिया। उनकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने मय ट्रैक्टर-ट्रॉली के भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने जीप से पीछा कर उसे पकड़ लिया। हादसे में लईक की मौत की सूचना पर तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। बाद में पहुंचे सपा जिला सचिव खलीक अहमद ने लोगों को समझा-बुझा कर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बलवे के चार और आरोपी जेल भेजे
बिल्सी। जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव की मतगणना के बाद दो नवंबर को मतगणना स्थल पर धरना देने के मामले में पुलिस ने 250 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। चार दिन पहले पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव सतेती गजा निवासी किशनपाल को जेल भेजा था। मंगलवार को पुलिस ने बलवे के आरोपी खैरी निवासी नेमसिंह, मोहल्ला संख्या पांच निवासी भगवानदास, ब्रजमोहन और केसरपुर निवासी रामौतार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोजराज के एक हत्यारोपी को जेल भेजा
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव सिरासोल सीताराम पट्टी में बीती 11 नवंबर की शाम जुए को लेकर दो पक्षों में मारपीट में वृद्घ भोजराज घायल हो गए थे। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। भोजराज के मिहीलाल ने रामकृष्ण, शिवकुमार, अशोक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को पुलिस ने रामचंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें