फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: चौकी इंचार्ज के सामने नवादा चौकी में चले लात-घूसे, चार हिरासत में

विज्ञापन
नवादा चौकी पर मारपीट करते दोनों पक्ष बीचबचाव करते पुलिस कर्मी। वीडियोग्रैब
विज्ञापन
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शहीद भगत सिंह चौक के पास नवादा पुलिस चौकी में बुधवार की शाम जमकर मारपीट हुई। चौकी इंचार्ज के सामने ही दो पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी गईं। पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को गिरफ्तार कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया है। वहीं, सोशल मीडिया पर चौकी में मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस कर्मी बीच-बचाव करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने में सलारपुर निवासी शमशाद ने 13 जुलाई को गांव के वसीम, शरीफ, साजिद, मुख्तार पर घर में घुसकर मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने का केस दर्ज कराया था। इसी मामले में बुधवार को आरोपी पक्ष अपनी बात रखने किसान यूनियन के एक नेता के साथ नवादा चौकी पहुंचा था।
सूचना पर दूसरा पक्ष भी चौकी पर आ गया। चौकी इंचार्ज योगराज सिंह के सामने दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे से हमला करने लगे। चौकी इंचार्ज और चौकी पुलिस कर्मियों ने किसी तरह दोनों पक्षों को पकड़कर अलग किया। पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के दो-दो लोगों को गिरफ्तार कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया है। दोनों पक्षों के खिलाफ पुलिस की ओर से कानून व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप भी रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन



चौकी में मारपीट के मामले में दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया गया है। दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। - राहुल पांडेय, सीओ सिटी

नवादा चौकी पर मारपीट करते दोनों पक्ष बीचबचाव करते पुलिस कर्मी। वीडियोग्रैब

नवादा चौकी पर मारपीट करते दोनों पक्ष बीचबचाव करते पुलिस कर्मी। वीडियोग्रैब

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें