उझानी। पांच दिन पहले क्षेत्र बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुटों में मारपीट हो गई थी। इस मामले में बृहस्पतिवार को बदायूं और बरेली के किन्नर कोतवाली पहुंचे।
उन्होंने इंस्पेक्टर क्राइम नरेश कुमार से कहा कि तय इलाके में ही नेग वसूली होनी चाहिए। किन्नरों ने पुलिस को बताया कि पांच दिन पहले जो हुआ, उसमें दूसरे गुट का दोष है। पहले ही तय को चुका था कि शांति को कोई परेशान नहीं करेगा, फिर भी उनके साथ मारपीट की गई।
इस पर पुलिस ने किन्नरों को जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। शांति पक्ष के किन्नरों ने पुलिस को कुछ वीडियो भी दिखाए हैं।
बता दें कि 23 मार्च को किन्नरों के दो गुट में बिल्सी रोड बाजार और कोतवाली के सामने मारपीट हो गई थी। मारपीट के बाद विजय उर्फ सना उर्फ गंगा ने दूसरे गुट के किन्नरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।