फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बेटी का अपहरण करने घर में घुसे दबंग, विरोध करने पर पिता की गोली मारकर हत्या

Tue, 16 Jan 2024 11:13 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

Budaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सनसनीखेज वारदात हुई है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात गांव सादुल्लागंज निवासी सुधीर कुमार सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सुधीर कुमार सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के दातागंज क्षेत्र में बेटी का अपहरण करने घर में घुसे दबंग का विरोध करने पर पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में तीन सगे भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव सादुल्लागंज में सोमवार रात करीब आठ बजे की है। खेतीबाड़ी करने वाले 40 वर्षीय सुधीर कुमार सिंह की अपने घर में चारपाई पर रजाई ओढ़कर लेटे हुए थे। इसी दौरान पड़ोस का दबंग नन्हे उर्फ सोमेंद्र उनके घर में घुस आया। 

School Closed: सर्दी और शीतलहर का सितम बरकरार, इस जिले में अब 17 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल
विज्ञापन


उस वक्त उनकी इकलौती 16 वर्षीय बेटी अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी। आरोपी सीधे उसके कमरे में घुस गया और उसको हाथ पकड़कर ले जाने लगा। बेटी की चीख-पुकार सुनकर सुधीर ने उसे बचाने की कोशिश की। इस पर आरोपी नन्हे ने अपने भाई अंतू उर्फ गजेंद्र और सतेंद्र को आवाज दी जो दरवाजे पर खड़े थे। 

नन्हे ने मारी गोली 
दोनों अंदर घुसे तो सुधार कमजोर पड़ गए। तभी नन्हे ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से सुधीर के गिरते ही तीनों आरोपी भाग निकले। परिवार वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 

कोतवाली पुलिस ने बड़े भाई राजीव की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सोमवार रात ही नन्हे उर्फ सोमेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपियों की तलाश में टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सादुल्लागंज में सुधीर कुमार सिंह नाम के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या हुई है। इसमें तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी नन्हे उर्फ सोमेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में टीम लगा दी गई है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें