फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

School Closed: सर्दी और शीतलहर का सितम बरकरार, इस जिले में अब 17 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल

Tue, 16 Jan 2024 10:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में डीएम के आदेश पर बीएसए ने कक्षा आठ तक के स्कूलों को 17 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। हालांकि प्रधानाध्यापक समेत अन्य स्टाफ स्कूल आएगा।
विज्ञापन
सर्दी की वजह से स्कूल बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में सर्दी का सितम बरकरार है। इस देखते हुए डीएम के आदेश के बाद बीएसए ने कक्षा आठ तक के स्कूलों को 17 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि इस दौरान सभी शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक आदि स्कूलों में उपस्थित होकर अपने दायित्वों को निर्वहन करेंगे। वहीं डीआईओएस ने माध्यमिक, सीबीएसई, आईसएसई स्कूल के समय में परिवर्तन किया।

विज्ञापन


जिले में भीषण ठंड की वजह से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाती भारती ने कक्षा आठ तक के परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के सभी विद्यालय 17 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय को भी 17 जनवरी तक बंद रखने को कहा है। हालांकि इन दिनों में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक व अन्य कर्मी विद्यालय में उपस्थित होकर अन्य प्रशासनिक कार्य करेंगे। 

इन स्कूलों का समय बदला 
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. प्रवेश कुमार ने निर्देश दिए हैं कि अभी तक माध्यमिक के स्कूल सुबह 8:50 से खुलकर 2:50 तक खुले रहते थे। लेकिन अब कक्षा नौ से 12 तक के सभी माध्यमिक व आईसीएसई व सीबीएसई के सभी विद्यालय 16 जनवरी से सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे। इसके पहले कोई भी विद्यालय न खोला जाए। अगर ऐसा कोई संचालक करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शीतलहर से कांप रहे लोग 
सोमवार को सुबह छाया कोहरा दोपहर को हल्का छंटा, लेकिन फिर आसमान में बादल छा गए। पूरा दिन शीतलहर चलती रही, जिससे लोग ठिठुरते रहे। मंगलवार को भी धूप निकलने के आसार बेहद कम है। शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं धूप न निकलने के गलन भी बरकरार है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें