फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कांवड़ियों को नहीं होनी चाहिए परेशानी, कांवड़ यात्रा उत्सव की तरह मनाएं

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में बैठक करते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा, जिले के प्रभारी मंत्री अरुण कुमार सक्स
विज्ञापन
बदायूं। कलक्ट्रेट में रविवार को कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा व राज्यमंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने बैठक ली। इसमें कहा की कांवड़ यात्रा का आयोजन धूमधाम से उत्सव के रूप में किया जाए। कांवड़ यात्रा घटना रहित हो।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों को परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। परस्पर समन्वय से कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत सभी तैयारियां इस प्रकार की हों कि कांवड़ियों के लिए यह यात्रा यादगार बन जाए। वह बदायूं से अमिट स्मृति लेकर जाएं।
जिले के प्रभारी मंत्री व राज्यमंत्री अरुण कुमार सक्सेना ने जिला वन अधिकारी से कहा कि शिवालयों में वन विभाग की ओर से फलदार पेड़ भक्तों को दिए जाएं, ताकि वह उसे अपने घरों पर लगा सकें। उन्होंने लोक निर्माण विभाग व एनएचएआई के अधिकारियों से कहा कि सड़कों के गड्ढों को समय से ठीक कराया जाए ताकि कांवड़ियों को कोई परेशानी ना हो।
विज्ञापन

उन्होंने ईओ बदायूं व कछला से कहा कि अगर कहीं रास्ते में नाले खुले हैं तो उन्हें पाट दिया जाए। प्रभारी मंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि कावड़ यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था सुदृढ़ रहे। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि प्रत्येक शिविर पर मोबाइल टॉयलेट हो। वहां महिला पुलिस कार्मिक की भी तैनाती हो।
डीएम अवनीश राय ने बताया कि 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार शाम पांच बजे तक लागू रहने वाले रूट डायवर्जन को प्रभावी ढंग से लागू कराया जाएगा। उन्होंने बताया की कांवड़ यात्रा के दौरान तीन, 10 , 17 व 24 अगस्त सहित कुल चार सोमवार पड़ेंगे। इसके अलावा 11 अगस्त को श्रावण शिवरात्रि मनाई जाएगी व 28 अगस्त को रक्षाबंधन होगा।

कांवड़ व डीजे की अधिकतम ऊंचाई 12 फुट, चौड़ाई 10 फुट से ज्यादा न हो
डीएम ने कहा कि कांवड़ व डीजे की अधिकतम ऊंचाई 12 फुट व अधिकतम चौड़ाई 10 फुट से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा डीजे पर बजने वाले गानों का अधिकतम वॉल्यूम 75 डेसीबल तक ही हो। उन्होंने बताया कि कावड़ यात्रा के दृष्टिगत पूरे जनपद को छह जोन व 16 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में एक-एक जोनल मजिस्ट्रेट व जोनल पुलिस अधिकारी की तैनाती की गई है। वहीं, सेक्टर में दो-दो पालियों में 32 सेक्टर मजिस्ट्रेट व तीन-तीन पालियों में 42 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है।

जिले में 132 शिवालय हैं, जिनमें से 68 जलाभिषेक के मंदिर हैं। इसमें कछला गंगाघाट, जोरी नगला, भुंडी, अटैना, साधू मढ़ी व जामनी सहित छह घाट हैं। कुल 32 कांवड़ शिविर लगाए जाएंगे। शिविर संचालक अपने व्यक्तियों की रोस्टर वार ड्यूटी अवश्य लगाएं। कांवड़ यात्रा की कुल दूरी 331 किलोमीटर है। उन्होंने कहा की कांवड़ मार्ग पर पड़ने वालीं सभी मांस की दुकानें बंद रहेंगी।

जिले में बनाए गए कंट्रोल रूम
कांवड़ यात्रा के दौरान त्वरित सहायता व प्रभावी समन्वय के लिए कलक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। कलक्ट्रेट स्थित आईसीसीसी कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 05832-266049, 05832-266050, 05832-266052, 05832-266054 व मोबाइल नंबर 7505389289 और 7505395940 हैं। इसी प्रकार पुलिस लाइन स्थित कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9454402956 व 9454417440 पर भी किसी भी प्रकार की सूचना व सहायता प्राप्त की जा सकती है। इसके अतिरिक्त कछला पुलिस चौकी, थाना कोतवाली उझानी, थाना कोतवाली बदायूं व थाना सिविल लाइंस में भी नियंत्रण कक्ष संचालित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें