फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नशे की हालत में वीडियो में अश्लील हरकतें करने पर कर्मचारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। नगर पालिका परिषद सहसवान के कर्मचारी विपिन कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उन पर नशे की हालत में अभद्र भाषा का प्रयोग करने और अश्लील इशारे करने का आरोप है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी की ओर से जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि विपिन कुमार का वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह प्रथम दृष्टया नशे की हालत में अभद्र एवं अमर्यादित भाषा के साथ अशोभनीय इशारे करते दिख रहे हैं।
सरकारी कर्मचारी का इस तरह का आचरण गरिमा, शालीनता और अनुशासित आचरण के विरुद्ध है। इससे नगर पालिका की छवि धूमिल हुई है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विपिन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें मुख्यालय से अटैच किया गया है। उन्हें बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। मामले की विस्तृत जांच के लिए अवर अभियंता संजय कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच अधिकारी को एक पक्ष में जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो के आधार पर कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया है। अवर अभियंता की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - अरुण कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें