फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गोवंश की टक्कर से गिरी बाइक, कांवड़िया घायल

विज्ञापन
घायल वीरेंद्र।
विज्ञापन
उझानी। कछला से कांवड़ लेकर निकले उसहैत थाना क्षेत्र के गांव त्रिलोकपुर निवासी बाइक सवार कांवड़िये को छुट्टा गोवंश ने टक्कर मार दी। बाइक फिसलने से वह घायल हो गए। हादसा छतुइया गांव के पास मंगलवार देर शाम हुआ।
विज्ञापन

खेत की ओर से सड़क पर पहुंचा छुट्टा गोवंश अचानक ही कांवड़ियों की बाइक सवार टोली के बीच आ गया। शोरगुल के दौरान बिदके गोवंश की टक्कर से बाइक सवार कांवड़िया वीरेंद्र कुमार (28) पुत्र मोहनलाल सड़क पर गिर पड़े। लहूलुहान वीरेंद्र को लेकर साथी कांवड़िये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। रात में ही उनका प्राथमिक उपचार कराया गया।
साथी श्रीपाल ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने छुट्टा गोवंश को सड़क पर से खदेड़ दिया। प्राथमिक उपचार कराके वीरेंद्र को साथी कांवड़िये घर ले गए। चिकित्साधीक्षक डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि वीरेंद्र के चेहरे के पास चोट लगी है। हालत ठीक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें