फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वाहन की टक्कर से बरेली के कांवड़िये की मौत, अलग-अलग हादसों में 15 लोग घायल

Mon, 24 Jul 2023 12:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बरेली के विशारतगंज क्षेत्र निवासी कांवड़िया कछला घाट से गंगाजल लेने गया था। देर रात वह बाइक से वापस जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर रविवार रात सड़क हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई। कांवड़िया कछला घाट से गंगा जल भरकर बरेली के विशारतगंज लौट रहा था। रास्ते में उसकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे उसकी मौत हो गई। उसका साथी घायल हो गया। 

विज्ञापन


कांवड़िया की पहचान बरेली के विशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव चंजरी बालकिशन निवासी जोगराज पुत्र रामबिलास के तौर पर हुई। जोगराज अपने गांव के कांवड़ियों के साथ रविवार रात कछला जल भरने आया था। देर रात वह जल भरकर बरेली जा था। इसी दौरान बरेली-मथुरा हाईवे पर उसकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। 

ये भी पढ़ें- बरेली में बवाल: माहौल बिगाड़ने की थी साजिश... पथराव के लिए छतों पर पहले से जमा थे पत्थर; इसलिए बिगड़ गई बात!
विज्ञापन


हादसे में जोगराज और उसकी बाइक पर सवार एक अन्य कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गई। जहां जोगराज की मौत हो गई। सूचना पर सोमवार सुबह कांवड़िया के परिवार वाले भी पहुंच गए। घायल कांवड़िये को मिशन अस्पताल बरेली में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में 15 कांवड़िये घायल 

जिले में इसके अलावा हाईवे पर और भी सड़क हादसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि रात से लेकर अब तक हाईवे पर अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 15 कांवड़िया घायल हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें