फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं में दो बहनों की मौत: नदी में डूबने से गई जान, चार घंटे बाद निकाले जा सके शव; परिवार में मचा कोहराम

Sat, 22 Jul 2023 04:54 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में गांव मुस्कारा के नजदीक शनिवार सुबह भैंसोर नदी में दो बहनें डूब गईं, जिससे दोनों की मौत हो गई। दोनों चचेरी-तहेरी बहनें थीं। गोताखोरों ने दोनों के शव नदी से निकाले।
विज्ञापन
नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कादरचौक क्षेत्र में शनिवार को दो चचेरी-तहेरी बहनों की भैंसोर नदी में डूबकर मौत हो गई। ग्राम मुस्कारा निवासी सत्यवती (12) सुबह अपनी चचेरी बहन शोभा उर्फ नन्ही (10) के साथ भैंसोर नदी किनारे भैंस चराने गईं थीं। दोनों बहनें भैंस पर बैठकर नदी पार कर रही थीं। बीच नदी में पहुंचकर भैंसों ने पलटी मार दी, जिससे दोनों बहनें नदी में डूब गईं। 
विज्ञापन


भैंसोर नदी में काफी खोजबीन के चार घंटे बाद उनके शव निकाले जा सके। घटना से उनके परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर तहसीलदार करनवीर सिंह और एसओ वेदप्रकाश पहुंच गए। तहसीलदार ने परिवार वालों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वसन दिया है। यह हादसा शनिवार सुबह करीब नौ बजे का है। 

ये भी पढ़ें- बुर्का पहन प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी: युवक की चाल-ढाल से खुल गया भेद, ग्रामीणों ने कर दी पिटाई
विज्ञापन


 

उफान पर बह रही नदी 

ग्रामीणों के मुताबिक गांव मुस्कारा निवासी जयसिंह की पुत्री सत्यवती और उसकी चचेरी बहन शोभा उर्फ नन्ही पुत्री ज्ञान सिंह भैंसोर नदी किनारे भैंसों को चराने गईं थीं। उस दौरान उनके साथ राजेंद्र का बेटा छोटा भी मौजूद था। बताते हैं दोनों बहनें भैंसों को चराते-चराते नदी किनारे ले गईं। वहां से दोनों बहनें भैंस पर बैठ गईं और नदी पार करने लगीं। ग्रामीणों के अनुसार इस समय क्षेत्र में बाढ़ आई हुई है। इससे भैंसोर नदी भी उफान पर बह रही है। 

बीच नदी में पहुंचकर भैंसों ने अचानक पलटी मार दी, जिससे दोनों बहनें नदी में बह गईं। ज्यादा पानी होने की वजह से वह खुद को नहीं बचा सकीं और डूब गईं। यह देखकर राजेंद्र के बेटे छोटा ने शोर मचा दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर नजदीकी खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े। कुछ लोग नदी में कूद भी गए लेकिन वह दोनों बहनों को नहीं निकाल पाए।
विज्ञापन

कुछ ही देर में गांव के तमाम लोगों के साथ उनके परिवार वाले भी आ गए। सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई। उसके बाद नजदीकी इलाके से गोताखोर बुलवाए गए। दोनों बहनों की तलाश कराई गई। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद करीब एक बजे दोनों बहनों के शव नदी से निकाले जा सके। परिवार वाले उनके शव अपने घर ले गए। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें