फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महाशिवरात्रि पर गंगाजल लेने जा रहे कांवड़िये को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 15 Feb 2026 11:55 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के उझानी क्षेत्र में शनिवार रात हुए सड़क हादसे में एक कांवड़िये की मौत हो गई। कांवड़िया अपने साथियों के साथ गंगाजल लेने के लिए कछला घाट जा रहा था। रास्ते में किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी क्षेत्र में कछला घाट से गंगाजल भरने जा रहे कांवड़िये को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसा शनिवार रात में हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव गदरपुरा का रहने वाला रवि (20 वर्ष) महाशिवरात्रि पर अभिषेक करने के लिए गंगाजल लेने अपने साथियों के साथ कछला जा रहा था। रास्ते में किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। 

पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। साथी कांवड़ियों ने परिवार को हादसे की सूचना दी। जिसपर परिवार के लोग रोते-बिलखते हुए मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें