फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कांवड़िया ने की अपने नेता के चुनाव जीतने की मनौती

विज्ञापन
कछला से मनौती की कांवड़ लेकर जाते पीलीभीत के कांवड़िये। संवाद
विज्ञापन
उझानी। भगवान भोलेनाथ की आस्था से सराबोर सावन महीना में कोई अपने गांव की खुशहाली तो किसी ने तरक्की की कामना के साथ कांवड़ यात्रा शुरू की है। एक टोली ऐसी भी मिली, जो राजनीतिक रंग से सराबोर थी। टोली में शामिल शिवभक्त अपने खासमखास नेता नितिन पाठक को विधानसभा चुनाव में जीत की कामना के साथ जलाभिषेक करेंगे।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले में बीसलपुर क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी कांवड़ियों की सात सदस्यीय टोली में शामिल प्रिंस पाराशर और हरीशंकर ने बताया कि कामना तो सभी करते हैं। भगवान भोलेनाथ सभी की झोलियां खुशियों से भर देते हैं तो वह क्यों पीछे रहे। इस टोली ने बीसलपुर के ही नितिन पाठक को विधायक बनाने की कामना की है। उनका कहना है कि जलाभिषेक के दौरान वह भोले बाबा से कामना करेंगे कि हमारे नेताजी वर्ष- 2027 की चुनावी जंग फतह कर लें। पाठक की पत्नी जिला पंचायत की सदस्य हैं। टोली में शामिल किशोर कांवड़िया राहुल ने बताया कि अगले साल भी वह बीसलपुर के शिव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। जलालपुर के शिवभक्तों की टोली पैदल चलकर ही उझानी के रास्ते बीसलपुर की ओर कूच कर चुकी है।


खेड़ा गांव के नरेंद्र बोले- कामना होगी पूरी
- कछला घाट से कांवड़ यात्रा शुरू कर शाहजहांपुर जिले के पटना देवकली मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए निकले बिल्सी क्षेत्र के गांव शहजादनगर खेड़ा निवासी नरेंद्र ने अपने छोटे भाई की नौकरी की मनौती की इच्छा व्यक्त की। बताया कि उनका भाई एमए पास है। सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कर चुका है। आने वाले दिनों में परीक्षा होनी है। वह परीक्षा में पास होकर नौकरी पा जाए, यही कामना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें