दंगल में कुश्ती को तैयार पहलवानों का परिचय कराते रेफरी। संवाद
दहगवां। नगर में चल रहे मनोकामेश्वर मेला व दंगल के दूसरे दिन दूर-दराज से आए पहलवानों ने जोर आजमाइश कर दर्शकों में रोमांच भर दिया। इस दौरान 30 कुश्ती हुई। इसमें से 20 कुश्ती बराबरी पर छूटीं। दातागंज के जगदीश ने पीलीभीत के सुत्ता को और डकारा के सत्यवीर ने बरेली के बटुआ को पटखनी खिलाई।
अजमल गौरी ने नगला के मिथुन और जिंजोड़ा के रंगराओ ने कादरचौक के मोहमद नदीम को हराया। इसके बाद संभल के मुजम्मिल ने मुजफ्फराबाद के अमित और जिजोड़ा के अखिलेश ने तिपेड़ा के विकास और अलीगढ़ के असलम ने फिरोजाबाद के भूपेंद्र को धूृल चटा दीं। सियारपुर के विशेष ने शैलेंद्र गैनी और मुरादाबाद के भूरा ने नवाबगंज के ज्ञानप्रकाश को पछाड़ दिया। रोमांच से भरे दंगल में बड़ी तादाद में दर्शकों ने पहलवानों की हौसला आफजाई किया। रेफरी पहलवान बाबूराम कश्यप रहे। इस मौके पर मेला मालिक मयंक गुप्ता, नरेश चंद्र गुप्ता, माधव गुप्ता, ब्रजेश गुप्ता, पिंटू मोदी, जुगनू सैफी, फुरकान अली आदि मौजूद रहे।