ककोड़ा मेले में बनी मेला कोतवाली। संवाद
कादरचौक (बदायूं)। बुधवार को विधिवत ककोड़ा मेले का शुभारंभ हो जाएगा। ककोड़ा देवी मंदिर पर सुबह 10 बजे हवन-पूजन के बाद झंडी मेले में पहुंचेगी। मेले में जहां दुकानें सज गईं हैं, वहीं गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बुधवार को मेला स्थल पर डीएम अफसरों के साथ तैयारियों को लेकर बैठक भी करेंगे।
जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, जितेंद्र यादव, एमए दिनेश प्रताप, इंजीनियर पवन कुमार गोयल देवी मंदिर ककोड़ा देवी से झंडी लेकर मेला प्रांगण की ओर सुबह में प्रस्थान करेंगे। वहां पहुंचकर झंडी मेला परिसर बने मंदिर के महंत धर्मगिरि को सौंपी जाएगी। गंगा मैय्या को दुग्ध अर्पण कर हवन-पूजन के बाद मेले की शुरुआत हो जाएगी।
मेले में यह होंगी प्रतियोगिताएं
मेले में मूंछ, कुश्ती, कबड्डी, पतंगबाजी, बॉडी बिल्डिग, बैंडबाजा आदि प्रतियोगिताएं होंगी। मेले में स्वच्छता का संदेश लिखे गुब्बारे उड़ाए जाएंगे। ताकि मेले में आने वाले लोग स्वच्छता अभियान से जुड़ सकें।
एक हजार से अधिक लगेंगी दुकानें
बीती सोमवार रात हल्की बारिश भर हो जाने के कारण कच्ची सड़क कोतवाली के पास कीचड़ में बदल गई। अब इस पर सूखी मिट्टी डालकर ठेकेदार इसे सही करवा रहे हैं। हलवाई बार में मिठाई की दुकानें आने लगीं हैं। मेले में विभिन्न प्रकार की करीब एक हजार से अधिक दुकानें लगेंगी।
ककोड़ा मेले में बनी मेला कोतवाली। संवाद