फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कछला के युवक की महाराजगंज की नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
मृतक सतेंद्र। फाइल फोटो
विज्ञापन
कछला (बदायूं)। कस्बा निवासी एक युवक अपने तीन साथियों के साथ महाराजगंज जिले की कोल्हाई नदी में नहाने गया था। इस दौरान वह डूब गया। गोताखोरों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला। परिजन महाराजगंज के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

नगर पंचायत के वार्ड नौ निवासी सतेंद्र (35) पुत्र ऋषिपाल अपने तीन साथियों के साथ महाराजगंज जिले की कोल्हाई नदी में बन रहे पुल में मजदूरी करता है। काम के बीच सतेंद्र तीन साथियों के साथ नदी में नहाने चला गया। नहाते समय अचानक गहरे पानी में जाने से वह डूब गया और मौत हो गई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव को ढूंढ निकाला। मृतक के भाई कन्हई ने बताया कि घटना की सूचना उसके साथियों ने फोन पर दी है। बताया है कि शव का वहीं पोस्टमाॅर्टम हो रहा है। दूर होने के कारण सोमवार तक उसके साथी शव को लेकर यहां पहुंचेंगे। घटना की सूचना पर सतेंद्र के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें