दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत- आयोजक
बदायूं। मेरा युवा भारत के तत्वावधान में जेएसपीजी कॉलेज के खेल मैदान पर दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना और उन्हें शारीरिक रूप से सशक्त बनाना रहा।
कबड्डी में ज्योति की टीम विजेता व मोनी की टीम उपविजेता रही। वालीबॉल में उत्कर्ष की टीम विजेता, जबकि गौरव सिंह की टीम उपविजेता रही। 400 मीटर पुरुष वर्ग में आशीष प्रथम, शैलेन्द्र द्वितीय और अरेंद्र यादव तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर महिला वर्ग में अंजली यादव प्रथम, रोशनी यादव द्वितीय और नीतू यादव तृतीय स्थान पर रहीं।
लंबीकूद में टैटू लाल प्रथम, राज यादव द्वितीय और आशीष यादव तृतीय स्थान पर रहे। बैडमिंटन में अंजली यादव प्रथम और मोनी द्वितीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम के समापन अवसर पर संजीव कुमार श्रीवास्तव और रविंद्र पाल सिंह ने विजेताओं को खेल किट, टी-शर्ट, प्रमाणपत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत- आयोजक
दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत- आयोजक
दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत- आयोजक