फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 27 तक परीक्षा केंद्रों की लिस्ट करनी होगी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से यूपी बोर्ड परीक्षा-2026 की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। इसके तहत जनपद स्तर पर परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है। शासन के निर्देश के अनुसार, अब 27 नवंबर तक परीक्षा केंद्रों की सूची तैयार कर बोर्ड कार्यालय को भेजनी होगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक लालजी यादव ने बताया कि विद्यालयवार छात्रसंख्या, परिणाम, नकलवृत्ति, पूर्व परीक्षा केंद्र की रिपोर्ट और भौतिक संसाधनों के आधार पर परीक्षा केंद्र तय किए जाएंगे। शासन की मंशा है कि परीक्षा केंद्र निर्धारण में किसी तरह की गड़बड़ी या पक्षपात न हो। इस बार केंद्र निर्धारण प्रक्रिया पारदर्शी रखने के लिए ऑनलाइन सिस्टम का भी प्रयोग किया जा रहा है।
डीएम अवनीश राय की ओर से गठित तहसील स्तरीय टीमें जिओ टेगिंग के साथ सभी स्कूलों का भौतिक सत्यापन 17 नवंबर तक करेंगी। उसके बाद में 24 तक जांच रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को देते हुए विभाग की वेबसाइट पर 24 नवंबर तक अपलोड करनी होगी। उसके बाद में केंद्र निर्धारण समिति प्रस्ताव तैयार करेगी और 27 नवंबर तक अंतिम सूची भेजी जाएगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूरा न होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें