फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालाजी दरबार के संरक्षक की जयंती मनाई

विज्ञापन
बालाजी दरबार के संरक्षक स्व हरीश चंद्र शर्मा की जयंती पर पूजन करते महंत रविकांत उपाध्याय। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। उझानी रोड स्थित श्री संकट मोचन बाला जी दरबार के संरक्षक व संस्थापक स्व. हरीश चंद्र शर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। यहां पूजन व भजन कीर्तन किए गए।
विज्ञापन

बाला जी दरबार कमेटी एवं श्री बालाजी सेवार्थ समिति के संरक्षक रहे हरीश चंद्र शर्मा प्रकांड विद्वान थे। दरबार की स्थापना में उनका बड़ा सहयोग रहा था। उनकी 74 वीं जयंती बालाजी दरबार हनुमान गढ़ी पर मनाई गई। इस अवसर पर उनकी पत्नी प्रतिमा शर्मा व मंदिर के महंत रविकांत उपाध्याय ने विशेष पूजन किया। बड़ी संख्या में भक्तों ने दरबार में आकर परिक्रमा लगाई महंत ने दरबार में 74 दिये जलाकर उनकी आरती की। इस अवसर पर अंशुमान, सोनी, बरखा, बिट्टू, संतोष, चंद्रदेव, दिनेश, विमल, राजीव एवं अन्य भक्त उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें