गांव बसावनपुर में अंतिम संस्कार को लेकर परिजनाें का हंगामा के समय मासैजूद लोग। समझाती पुलिस। सं
उझानी। मेंथा ऑयल फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड सुपरवाइजर जुगेंद्र के शव को लेकर बुधवार को परिजनों ने हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस के हस्तक्षेप व समझाने के बाद मामला शांत हुआ। तब कहीं जाकर परिजन शव लेकर कछला गंगा घाट पहुंचे, जहां पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
मंगलवार की सुबह उझानी के दिल्ली रोड पर कुड़ा नरसिंहपुर स्थित मेंथा ऑयल फैक्टरी में जुगेंद्र समेत तीन सुरक्षा गार्ड मृत अवस्था में मिले थे। भनक लगते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। देर शाम तक पुलिस तीनों शवों का पोस्टमाॅर्टम कराने में लगी रही। रात आठ बजे के बाद शव गांव पहुंचे तो हर आंख नम हो गई।
बुधवार सुबह तक परिजन संग ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार करने से पहले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि गांव में पहले से ही पुलिस बल तैनात था। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मुजरिया गांव बसावनपुर पहुंच गई। परिजनों से बात की और कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिजनों को काफी समझाया, तब कहीं वे अंतिम संस्कार करके के लिए राजी हुए।
परिजनों संग क्षेत्र के सैकड़ों लोग इकठ्ठे हो गए। साथ ही भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिलाध्यक्ष अतुल तोमर भी कार्यकर्ताओं के साथ परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाने गांव पहुंच गए। देर शाम तक लोग दुखित परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंचते रहे। इसी के साथ ही कादरचौक के गांव पसेई में विवेक यादव का व मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मुड़सेना खुर्द में वीरभान यादव उर्फ भानू का अंतिम संस्कार किया गया।
गांव बसावनपुर में अंतिम संस्कार को लेकर परिजनाें का हंगामा के समय मासैजूद लोग। समझाती पुलिस। सं