सदर तहसील के गांव जजपुरा में राशन कोटे के लिए खुले प्रस्ताव में शामिल हुए दलित समाज के लोगों ने आरोप लगाया है कि उनके कुछ लोगों के हस्ताक्षर कराकर प्रधान का बेटा रजिस्टर छीनकर ले गया। इसमें गड़बड़ी करने की आशंका है। इसलिए जजपुरा गांव में प्रस्ताव दोबारा कराया जाए। इन लोगों ने यहां जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया और डीएम के नाम ज्ञापन दिया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे 400 की संख्या में गांव के प्राथमिक विद्यालय में तय समय सूचना के आधार पर एकत्र हुए थे। ग्राम प्रधान और सचिव ने प्रस्ताव के रजिस्टर पर लगभग 100 हस्ताक्षर करा लिए। बाद में रजिस्टर छीनकर ले गया। इस पर सभी लोग प्रधान के घर पहुंचे, तो प्रधान सुरेंद्र मुखी घर पर ही थीं। उन्होंने भी कुछ नहीं कहा। इस पर गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को मालवीय आवास पर प्रदर्शन कर डीएम को दिए गए ज्ञापन में मांग की है कि राशन कोटा का प्रस्ताव दोबारा तारीख देकर कराया जाए।
प्रदर्शन करने वालों में नंद पाल सिंह, प्रेम बाबू, विशेष कुमार, अनार सिंह, संतोष, बंटी, सुनील, श्याम लाल, परवेंद्र, जुगेंद्र, बादाम, प्रताप सिंहह, धीर पाल, राजेश, रतीराम, विशन पाल, अनेक पाल, मुकेश, कप्तान, जगदीश आदि शामिल रहे।