करीब चार माह पूर्व सीमावर्ती कासगंज और संभल जिलों के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त बैठक में उन गांवों पर चर्चा हुई थी, जिन गांवों की राजस्व गणना और पुलिसिंग व्यवस्था सीमावर्ती दो जिलों में थी। इसके लिए शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया। इससे दोनों व्यवस्थाएं एक ही जिले पर हो जाएंगी। इस पर काम भी शुरू हो गया है। प्रस्ताव के अनुसार बदायूं के 79 गांव सीमावर्ती कासगंज और संभल जिलों की पुलिसिंग के हवाले हो जाएंगे, तो कछला नगर पंचायत के दो वार्ड बदायूं के थाना उझानी में आ जाएंगे।
ऐसे तीन प्रस्ताव थे जिन पर शासन ने विचार कर कार्रवाई तैयार की है और गांवों का पुलिसिंग के हिसाब से आदान-प्रदान होना है। राजस्व विवादों में इन गांवों में भारी परेशानी आती थी। एक जिले के तहसील अधिकारी तो दूसरे जिले की पुलिस को लगाना पड़ता। आपराधिक घटनाओं को लेकर सीमा विवाद पैदा होते रहते थे। तमाम शिकायतों के निस्तारण में भारी कठिनाई आती थी। इससे इन जिलों के डीएम और एसएसपी परेशानी में पड़ जाते थे। इनकी संयुक्त बैठक के प्रस्तावों पर गृह मंत्रालय ने सीमावर्ती थानों को परिसीमन कर गांवों के स्थानांतरण पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
------
उझानी थाने में शामिल होंगे कछला के दो वार्ड
बदायूं जिले की नगर पंचायत कछला के वार्ड-1 लक्ष्मीनगला और वार्ड-2 पंखिया नगला को बदायूं के उझानी थाने में शामिल कराने का प्रस्ताव है। यह दोनों वार्ड सीमावर्ती कासगंज जिला के थाना में सोरों के अंतर्गत थे।
-------
18 गांव होंगे सोरों के थाने सिकंदरपुर वैश्य में
18 गांव जो तहसील पटियाली (कासगंज) की तहसील में आते हैं। इन्हें कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य में शामिल करने का प्रस्ताव है।
कादरगंज खाम, नौली फतुआबाद, भाट, खेड़ा भाट, रिकैरा, गठौरा, कुसौल, कोनी, खरगपुर, सुंदरायन थाना कादरचौक के गांव हैं।
इसके अलावा उसहैत थाने के हिम्मतनगर बढेरा पूर्व, हिम्मनगर बझेरा पश्चिम, रिजौला खुर्द, जिजौल, हट्टू कटरी, पनसोती, नगला खुर्द और हाफिजंज गांव हैं।
------
संभल के 61 गांवों की सुरक्षा बदायूं से हो रही
तहसील संभल के 61 गांवों की सुरक्षा बदायूं के जरीफनगर थाने से हो रही है। इन्हें संभल जिला की गुन्नौर कोतवाली के हैंडओवर करने की तैयारी हो चुकी है।
धूमनादीपपुर, खिरकवारी टप्पा वैश्य, कमालपुर मजरा खिरकबारी टप्पा वैश्य, मैदावली, नरूपुरा, रामनगर टप्पा वैश्य, बझांगी, सिरसा बुजुग पुख्ता, सिरसा बुजुग खाम, सिंघौला पुख्ता, सिंघौला खाम, नगला रूखड़ा पुख्ता, नगला रूखड़ा खाम, खजुरी, नाहरपुर, रघूपुरा खाम, रघूपुरा खाम, शमशपुर गंग, मिठनपुर, मई हुसैनपुर पुख्ता, मई हुसैनपुर खाम, भावरूवर खेड़ा लक्ष्मीपुर, चौगानपुर, मड़िकावली, डुमायल, नगलिया देवी, कसिमपुर ललरोई, नगला मदी, चिरवारा, मैगरा, पीर बहादुर, जलालपुर टप्पा वैश्य, कलेथा, भैमूरा, चिरवारी, गंगूर्रा, परतपुर, घोंसली वाहन, घोसली राजा, घोंसली मोहकम, घोंसली राम सहाय, घोंसली अनुरुद्ध, रैंधा, चबूतरा, बैरपुर सेवा, बैरपुर महराजी, खेड़ा नानी, फतेहपुर, ढंढूमर, खेड़ा चिंती खालसा, बिचौला खादर, गैहट, नसीरपुर खादर, सिमरई, दरियापुर, कादराबाद, खेड़ा चिंती माफी, हुलकाबाद, गनेशपुर, लौहरपुरा, देवरा कंचन शामिल हैं।