फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: उदयपुर में चार घरों से नकदी जेवर समेत 13 लाख की चोरी

विज्ञापन
उदयपुर गांव में चोरी की घटना के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
बगरैन। वजीरगंज थानाक्षेत्र के गांव उदयपुर में शुक्रवार देर रात नकाबपोश तीन चोरों ने चार घरों को निशाना बनाया। चोरों ने चार घरों से नकदी-जेवर समेत 13 लाख रुपये की चोरी कर भाग गए। शनिवार सुबह गांव पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले। उसमें तीनों चोर जाते हुए निकले। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में कर रही है। देर शाम पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


उदयपुर गांव निवासी जाहिद खां ने बताया शुक्रवार रात वह परिवार के साथ लोग सो रहे थे। देर रात चोर छत के सहारे घर के अंदर दाखिल हुए थे। चोर संदूक उठा ले गए। उसमें ढाई लाख रुपये की नकदी, दो जोड़ी झाले, दो अंगूठी समेत करीब 10 तोले सोने व कुछ चांदी के जेवर थे। शनिवार सुबह परिवार के लोगों की नींद खुली तो चोरी की जानकारी हुई है।
वहीं, वसीम खां ने बताया कि उनका घर बंद था। वह दूसरे घर में सो रहे थे। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का लॉकर तोड़कर का उसमें से 1.08 लाख रुपये की नकदी व सोने चांदी के जेवर चुरा ले गए। इसके बाद चोरों ने शमसुद्दीन के घर को निशाना बनाया। उनके घर से चोर 25 हजार की नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

वहीं, चोरों ने मस्जिद के इमाम के घर को भी नहीं छोड़ा। इमाम मोहम्मद अहसान ने बताया कि चोर उनके घर से 70 हजार की नकदी चुरा ले गए। इधर, चोरों ने दो और घरों में भी चोरी का प्रयास किया था, लेकिन लोग जाग गए तो चोर मौके से भाग निकले। सुबह चोरी की जानकारी होने पर ग्रामीणों में दहशत है। गई। जाहिद खां की तहरीर पर देर शाम अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वजीरगंज इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश की जा रही हैं।


सीसीटीवी कैमरे में दिखे चोर
उदयगांव में हुई चोरी को तीन नकाबपोश चोरों ने अंजाम दिया है। तीनों चोर गली से गुजरते हुए कैमरे में दिख रहे हैं। उनका चेहरा व हुलिया साफ दिख नहीं पा रहा है। पुलिस कैमरों की फुटेज के आधार पर चोरों की छानबीन में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

उदयपुर गांव में चोरी की घटना के बाद कमरे में बिखरा पड़ा सामान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें