फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अटेंडेंस नहीं हुई लॉक, शिक्षकों का मार्च का वेतन रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। अटेंडेंस लॉक नहीं होने के कारण नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों को मार्च महीने का वेतन नहीं मिला। इस पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने अब बीएसए को पत्र भेजकर वेतन दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों को प्रत्येक महीने की 21 तारीख को निर्धारित पोर्टल पर सभी शिक्षकों और कर्मचारियों की अटेंडेंस लॉक करनी होती है। नगर क्षेत्र में तीन परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इनमें कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों ने नगर शिक्षाधिकारी के माध्यम से बीएसए को पत्र भेजा है। उसमें उन्होंने कहा है कि मार्च माह में प्रधानाध्यापकों ने समस्त स्टाॅफ की निर्धारित तिथि पर अटेंडेंस लॉक की थी, लेकिन जब इन स्कूलों के शिक्षकों और कर्मचारियों को मार्च महीने का वेतन नहीं मिला तो उनमें खलबली मची। उन्होंने विभाग से जानकारी की तो पता चला कि उनके अटेंडेंस लॉक करने के बाद संबंधित कार्यालय के कर्मचारियों ने उनकी उपस्थिति को लॉक नहीं किया। इस वजह से उनका वेतन आहरित नहीं हुआ है। शिक्षकों ने बीएसए से मार्च महीने का वेतन दिलाए जाने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें