बदायूं। जिले में तैनात रहे जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) अजय प्रताप सिंह पर लगे आरोपों की जांच अब बरेली के संयुक्त विकास आयुक्त (जेडीसी) करेंगे। आरोप लगने के बाद कुछ महीने पहले उनका तबादला गोंडा कर दिया गया था।
बदायूं तैनाती के दौरान उन पर शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने, कूटरचना करने, अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर निरीक्षण करने के आरोप लगे। प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए जाने के लिए उनके खिलाफ राज्यपाल उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के नियम-7 के तहत अनुशासनिक कार्रवाई हुई है। इसलिए संयुक्त विकास आयुक्त बरेली मण्डल बरेली को जांच अधिकारी नामित किया गया है।