फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीआई ने स्कूलों में बनवाए चार शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च महीना में अमर उजला में प्राथमिक विद्यालयों के शौचालयों की असली तस्वीर देख स्वच्छता अभियान की ओर कदम बढ़ा चुकी जेसीआई ने नगर के अंबेडकर और रवींद्र नाथ टैगोर प्राथमिक स्कूलों में बच्चों के हित में नेक काम कर दिया। दोनों ही स्कूलों में खस्ताहाल शौचालयों का जीर्णोद्धार करा दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को जेसीआई के मंडल उपाध्यक्ष सीनेटर सुधांशु गुप्ता ने कमेटी के पदाधिकारियों और स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं में मौजूदगी में लोकार्पण किया। गुप्ता ने बताया कि रवींद्रनाथ टैगोर और अंबेडकर प्राथमिक विद्यालयों के शौचालयों की असलियत का अहसास उन्हें मार्च महीना में अमर उजाला की खबर के जरिए हुआ था। उसी वक्त उन्हों ने शौचालयों के जीर्णोद्धार कराने का फैसला कर लिया था। उनकी संस्था भी स्वच्छता अभियान को मजबूत बनाने के लिए काम कर रही है।
बता दें कि अमर उजाला की खबर के बाद ही गुप्ता ने संस्था के राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में शौचालयों पर आवाज बुलंद की थी। उनकी मानें तो जेसीआई शताब्दी वर्ष में 10 हजार शौचालयों को निर्माण पूरे देश में कराएगी। विभिन्न स्थानों पर अब तक 25 सौ समाधान टॉयलेट बनवाए जा चुके हैं। लोकार्पण समारोह में प्रधानाध्यापक आर्येंद्र सोलंकी, अश्वनी कुमार, विवेक रेंडर, कमल यादव शैलेंद्र सिंह और विमल सिंह आदि समेत दोनों विद्यालय की शिक्षिकाएं भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें