फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीआई का वीक शुरू, पहले दिन पौधारोपण

Wed, 09 Sep 2015 06:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
पदाधिकारियों ने क्लीन गंगा-ग्रीन गंगा अभियान के तहत सफाई की। घाटों के आसपास पौधारोपण भी किया गया।
विज्ञापन

वीक की शुरूआत में सीनेटर सुधांशु गुप्ता ने पदाधिकारियों को जेसीआई के कार्यक्रमों से अवगत कराया। उनकी मौजूदगी में पदाधिकारियों ने कछला गंगाघाट पर क्लीन और ग्रीन गंगा अभियान की शुरूआत की। नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पादेवी लौनिया चौहान ने जेसीआई के समाजसेवी कार्यों की सराहना की।  उन्हाेंने लोगों के लिए गंगाघाट की सफाई के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन

घाट के आसपास और कुष्ठ आश्रम परिसर में मुख्य अतिथि जगदीश सिंह की मौजूदगी में पौधारोपण किया गया। दूसरे चरण में दोपहर बाद जेसीआई के पदाधिकारियों ने वृद्धजनों को मनोरंजन कराने के लिए सिनेमा हॉल ले जाकर फिल्म दिखाई। इस मौके पर अध्यक्ष विवेक रेंडर, संतोष मोहन, कमल, विमल, अनुराग, शैलेंद्र, आंचल, भावना, पूजा, सुनीता आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें