सुहाग पैलेसे में मंडलीय स्तर पर खेलने के लिए चयन प्रक्रिया शुरू होेने से मुख्य अतिथि हरवंश पहलवान ने प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। सब जूनियर बालिका वर्ग में भदवार कॉलेज की ज्योति कुमारी प्रथम, प्रगति शाक्य द्वितीय, दीक्षा तृतीय, सब जूनियर बालक वर्ग में परशुराम भगवान कॉलेज का रामसेवक प्रथम, अभिषेक मौर्य द्वितीय, हरविलास कॉलेज का नितिन सागर तृतीय रहा। सीनियर बालिका वर्ग में भदवार कॉलेज की सोनम प्रथम, कशिश द्वितीय और वैष्णो ने तृतीय स्थान पाया।
जूनियर बालक वर्ग में मुनेंद्र प्रथम, अरविंद द्वितीय शाहिद तृतीय रहा। बालिका वर्ग में प्रियंका शाक्य प्रथम, उमा कुशवाह द्वितीय, वैष्णो तृतीय रहीं। जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने बताया कि प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित कर लिया गया है। मंडलीय प्रतियोगिता 10 सितंबर को सुहाग पैलेस में ही होगी। इस मौके पर रमेश सिंह, मधुकर मिश्रा, सनी अनेजा, जयपाल थरेजा और उमेश सिंह आदि मौजूद थे।