फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जया अग्रवाल को मिला रोटरी क्वीन का ताज

Sun, 23 Jul 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
तीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीज महोत्सव में कपल गेम शो में थिरके युगल
विज्ञापन

रोटरी क्लब ऑफ उझानी क्लासिक के तत्वावधान में शनिवार रात आयोजित तीज महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। कपल गेम शो में क्लब के पदाधिकारियों समेत उनकी पत्नियों ने धमाल मचा दिया। जया अग्रवाल को रोटरी तीज क्वीन चुने जाने पर ताज पहनाया गया।
तीज महोत्सव की शुरूआत में क्लब के अध्यक्ष विक्रांत मेंदीरत्ता ने तीज के महत्व पर प्रकाश डाला। क्लब के पदाधिकारियों ने कपल गेम शो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने मनमोहक कार्यक्रम से समां बांध दिया। रोटेरियन महिलाओं ने हथेली को मेंहदी से सजाया। झूले का लुत्फ भी उठाया। देर रात तक चले कार्यक्रम में महिलाओं ने जया अग्रवाल को रोटरी ताज क्वीन के लिए चुना। उन्हें दीपा मेंहदीरत्ता, आरजू माहेश्वरी और पारुल वार्ष्णेय ने ताज पहनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं ने किस्से और कहानियां सुनाकर क्लब के पदाधिकारियों को भाव विभोर कर दिया। कपल गेम में मोना धींगड़ा, श्वेता गर्ग, मीनाक्षी भल्ला, नीती अदलक्खा, जिम्मी भाटिया, भावना वार्ष्णेय, शालिनी सिघंल, सुमन मित्तल, अंशिका अग्रवाल, रिया गोयल, दीप्ति गोयल, प्रियंका मित्तल, नेहा गोयल, गरिमा अग्रवाल, प्रगति गोयल, प्रीती ओबराय का कार्यक्रम मनमोहक रहा। इस मौके पर उदय सिंघल, अरुण अग्रवाल, विवेक वार्ष्णेय, सुमित माहेश्वरी, सौरभ वार्ष्णेय, धीरज मित्तल, गौरव गर्ग, आशीष अग्रवाल, अमित अग्रवाल, दीपक गर्ग, मनीष अदलक्खा आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें