फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में एक दिन पहले जन्माष्टमी की धूम

Tue, 15 Aug 2017 12:09 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
जन्माष्टमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्कूलों में हुए कई कार्यक्रम, विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन 
विज्ञापन

जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में जिले के कई स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने पूरे उत्साह से भाग लिया।
हमारा बचपन प्ले स्कूल में राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता हुई। राधा-कृष्ण के स्वरूप में बच्चों ने डांडिया डांस भी किया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। प्रबंधक दीपांशु शर्मा ने बच्चों को मिठाइयां बांटी। राधा कृष्ण बने बच्चों में ऐशवी, जसमन, मान्या, अनिका कृष्णा आशुतोष, अनिक, अकक्षत, वृध्दि लक्ष्य, तेजस्व, आयूष, परिधि आदि रहे। 
केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज में छात्राओं ने राधा-कृष्ण का मनमोहक रूप में विभिन्न गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य डॉ. अमलेश गुप्ता ने बच्चों को बधाई दी। संचालन प्रवक्ता कविता रस्तोगी ने किया। राष्टीय सेवा योजना कार्यक्रम का आयोजन प्रवीण रानी ने किया।
विज्ञापन

बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के सामने दीप जलाकर तथा पुष्पार्चन के साथ किया।  
कक्षा पीजी से लेकर केजी तक के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव थीम पर आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चे श्रीकृष्ण, राधा, रुक्मिणी, कंस, सुदामा और भगवान विष्णु की वेशभूषा में नजर आए। कई बच्चों ने श्रीकृष्ण, राधा और गोपियों का रूप धरकर अभिनय किया और कृष्ण लीला की प्रस्तुति दी। नन्हे-मुन्नों को माखनचोर और उनके सखा के रूप में अभिनय करते देख सभी मंत्रमुग्ध हो उठे। प्रतियोगिता की समाप्ति पर बेहतर साज-सज्जा वाले बच्चों और इस प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य रूपा माहेश्वरी ने विजेताओं को बधाई दी। प्रशासक वीपी सिंह ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और देशभक्ति के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उझानी। न्यू लिटिल एंजिल स्कूल में फैंसी ड्रेस और अभिनय प्रतियोगिता में बच्चों का हुनर देखने को मिला। प्रधानाचार्य शशि भार्गव और प्रबंधक ओमशंकर भार्गव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। महापुरुषों के रूप में सजे बच्चों ने देशभक्ति की कविता भी सुनाई। फैंसी ड्रेस में आनवी, शौर्य, पार्थ, उन्नति, मानिक, अविम, मीर आलम, अनुभव, पीहू, राशिका, शिवांक, अभय, रितिक, हंतान, अंशिका, प्रियांशी, कुमकुम, दिव्या और आस्था का प्रदर्शन सराहनीय रहा। एसएसके पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर अंबिका शर्मा ने बच्चों को जन्माष्टमी का महत्व समझाया। राधाकृष्ण बने बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य शैलेंद्र सिंह, पूजा राना, खुशबू वर्मा, उर्मिलेश, अशरफ, चारू, दामिनी, आसमां, नौशीन, भावना, सीमा, एलिना, शालू और सीमा राणा ने हौसला बढ़ाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें