फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा चालीसा पाठ से पहले निकली जन जागरण यात्रा

विज्ञापन
बिल्सी में जन जागरण यात्रा निकालते मां दुर्गा के भक्त। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा बदायूं के तत्वावधान में शुक्रवार को नगर के लॉन में जिला स्तरीय श्री दुर्गा चालीसा का अखंड पाठ किया गया। इससे पहले मां दुर्गा के भक्तों ने हाथ में लाल झंडी लेकर नगर के प्रमुख मार्गों से एक जन जागरण यात्रा निकाली।
विज्ञापन

यात्रा जैन बाजार, पालिका बाजार, अटल चौक व सराफा बाजार होते हुए वहीं जाकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान मां के भक्त शारीरिक शुद्धता एवं नशा मुक्त होने की अपील करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर दुर्गा चालीसा का पाठ किया गया। समापन 25 दिसंबर को होगा।
यहां बता दें कि बिल्सी में प्रत्येक रविवार को एसएम पब्लिक स्कूल, गोशाला रोड रामलीला मैदान के सामने माता भगवती की दिव्य महा आरती प्रात: 10 से 11 बजे तक होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें