बदायूं। जिले में आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सस्ती दवाइयों की सुविधा घोषणा तक सीमित रह गई है। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हुआ। इससे मरीजों को महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। आठ सीएचसी पर औषधि केंद्र नहीं बनाए जा सके हैं।
जन औषधि केंद्र पर करीब 800 प्रकार की दवाइयों और 400 प्रकार के सर्जिकल आइटम 30 से 80 फीसदी तक रियायत मिलते हैं। नियमित दवाइयां ले रहे शुगर, बीपी व अन्य बीमारियों के मरीजों को इससे काफी राहत मिल सकती है। ऐसे केंद्र सभी सीएचसी पर जून में खोलने के निर्देश दिए गए थे। अनुबंधित कंपनी ने 10 सीएचसी में जन औषधि केंद्र के लिए स्थान निर्धारित कर लिया था। इसके अलावा आठ सीएचसी पर मरीजों को महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। जिले में 18 सीएचसी हैं।
-
कोट,
सीएचसी पर मरीजों को सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोले जा रहे हैं। अभी आठ केंद्र नहीं बन सकें हैं। कोशिश है कि जल्द ही वहां केंद्र संचालित किए जा सकें। - डॉ. रामेश्वर मिश्रा, सीएमओ