फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा हाईवे पर दो किमी तक लगा जाम

विज्ञापन
बरेली-मथुरा हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं के निजी वाहनों की बेतरतीब आवाजाही ने बरेली-मथुरा हाईवे को जाम की चपेट में ले लिया। जाम की शुरुआत कछला पुल पर आधा दर्जन वाहनों के रुक जाने की वजह से भी हुई। इसके बाद पुल के दोनों ओर करीब दो किमी इलाके में वाहनों की रफ्तार थम गई।
विज्ञापन

कछला गंगाघाट बरेली-मथुरा हाईवे पर है। हाईवे पर बरेली, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, कासगंज, बदायूं समेत कई अन्य जिलों की ओर आने-जाने को रोज हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। बुधवार सुबह आठ बजे से श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने लगा। पूर्वाह्न श्रद्धालुओं के ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और लोडर वाहन निकलने लगे। कुछेक वाहन पुल तक पहुंच गए। श्रद्धालुओं की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल पर रोक लिए जाने के बाद उसके आगे-पीछे वाहनों की कतार लग गईं। पुलिस कर्मियों ने हस्तक्षेप कर आवागमन शुरू करा दिया। कुछ देर बाद ही फिर से जाम लग गया। दूसरी बार लगे जाम में पुल के दोनों ओर सैकड़ों की संख्या में वाहन फंस गए। इसके चलते पुलिस ने भारी वाहनों को कासगंज की ओर मानपुर नगरिया के पास तो इस तरफ वितरोई मोड़ के पास रोक लिया। फिर भी हाईवे पर पांच घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें