फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मंशा के अनुरूप नहीं हो रहे जलजीवन मिशन के काम, अब मचलई में प्रदर्शन

विज्ञापन
मचलई गांव में पेय जल की समस्या को लेकर खड़े लोग। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। सरकार की मंशा के अनुरूप जलजीवन मिशन कार्य नहीं कर पा रहा है। कहीं ओवरहेड टैंक नहीं बने हैं तो कहीं गांवों की गलियां खुदी पड़ी हैं। उनमें पाइप भी नहीं पड़े हैं। ब्लाॅक जगत के गांव मचलई में सबमर्सिबल से 10 मीटर दूर तक कुछ घरों में पानी की सप्लाई देकर कागजी कार्यवाही पूरी कर ली गई। नाराज ग्रामीणों ने टंकी बनाने के स्थान पर बुधवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने मिशन के अधिकारियों को जमकर कोसा। उनका कहना था कि जलजीवन मिशन के अधिकारी यहां बड़ा गोलमाल कर सकते हैं। बता दें कि 24 मई को जलजीवन मिशन के कार्य परखने के लिए नोडल अधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया था। इस दौरान काफी खामियां मिलने पर नाराजगी जताई थी।
जल निगम के अधिशासी अभियंता का कहना है बदायूं में जुलाई तक काम हो जाएगा लेकिन ग्राउंड रिपोर्ट, उनकी बात पर मुहर लगाती नहीं दिखाई दे रही है।

इधर, ब्लॉक जगत के गांव मचलई में जलजीवन मिशन के तहत टंकी बनने की शुरुआत 21 मार्च 2023 को हुई थी, जिसकी लागत 2.57 करोड़ रुपये थी। गांव में 670 कनेक्शन होने थे लेकिन जल्दबाजी में 10-12 घरों में ही महज 10 मिनट पानी की सप्लाई दी गई।
विज्ञापन







प्रधान बोले- ग्रामीण टंकी के पाइपों से बांध रहे बकरियां
प्रधान मोहम्मद तारिक ने कई बार उच्चाधिकारियों से शिकायत की, मगर सुनवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि अब तो ग्रामीणों ने घरों को जाने वाली पाइप लाइन में बकरियां बांधनी शुरू कर दी हैं।






फोटो- 42
ठेकेदार को पैसा नहीं मिल रहा है, इसलिए वह जा रहा है। जेई ने जल्दी ही दूसरे ठेकेदार से काम कराने का आश्वासन दिया है। फिलहाल तो काफी दिक्कत का सामाना कर पड़ रहा है।
- दिलशाद हुसैन




फोटाे-43
पानी की व्यवस्था नहीं है। ठेकेदार ने काम बंद कर दिया है। जब तक प्रशासन कोई कदम नहीं उठाएगा तब तक यहां काम शुरू हो पाना मुश्किल है। ग्रामीण गांव में नल से जल के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन

- शफात हुसैन

मचलई गांव में पेय जल की समस्या को लेकर खड़े लोग। संवाद

मचलई गांव में पेय जल की समस्या को लेकर खड़े लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें