फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 51 लीटर गंगाजल से पीलीभीत के मंदिर में करेंगे जलाभिषेक

विज्ञापन
अमरजीत, नन्हे कुमार और किशन वीर कांवड़ लेकर अपने गंतव्य को जाते हुए। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। सावन शुरू होने से पहले भोले के भक्त अपनी मंजिल के लिए निकल पड़े हैं। कछला गंगा घाट से मंगलवार को पीलीभीत के तीन मित्र अमरजीत, नन्हे कुमार और किशन वीर कांवड़ लेकर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। तीनों दोस्त छह सालों से लगातार सावन के प्रथम और अंतिम सोमवार को पीलीभीत के शिव मंदिर में जलाभिषेक करते आ रहे हैं।
विज्ञापन


इस बार भी वह कछला गंगा घाट से 51 लीटर गंगाजल भरकर पैदल निकले हैं। कांवड़ियों ने बताया कि वे छह दिन में पैदल चलकर पीलीभीत पहुंचेंगे। सावन के पहले सोमवार को मंदिर में जल चढ़ाएंगे। तीनों एक टोली में चलते हैं।
अमरजीत ने बताया कि रोज लगभग 25 किलोमीटर की यात्रा करते हैं। ज्यादा थकान होने पर रास्ते में किसी स्टैंड या पेड़ के नीचे आराम कर लेते हैं। सिर्फ सुबह और शाम में भोजन करते हैं। दिनभर केवल जलपान पर रहते हैं। कांवड़ियों का कहना है कि भोले की कृपा से पिछले छह सालों से बिना किसी रुकावट के वे यह यात्रा पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें