फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: भंडारों में भोलेनाथ के भक्त रखेंगे कांवड़ियों के जायके का ख्याल

विज्ञापन
आलोक अग्रवाल।
विज्ञापन
उझानी। सावन में कांवड़ियों की सेवा और भंडारों में उन्हें लजीज पकवान खिलाने के लिए भोले के भक्तों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। भंडारों में कांवड़ियों के जायके का भी ख्याल रखा जाएगा। पेयजल, शर्बत, छोले-भटूरे, सब्जी-पूड़ी, हलुवा ही नहीं, बल्कि दाल-चावल भी भंडारों में मिलेगा।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के दौरान भोले के भक्तों की ओर से बदायूं से कछला तक दर्जनों स्थानों पर भंडारे आयोजित करने के लिए अभी से स्थान चयन की तैयारी शुरू कर दी गई है। अधिकतर भक्त वितरोई मोड़ से लेकर जजपुरा मंदिर तक भंडारा कराते हैं। छतुइया फाटक के पास का क्षेत्र भंडारों के लिए कई साल से मुफीद साबित हो रहा है।
गल्ला व्यापारी भी पिछले कई सालों से मंडी गेट के पास भंडारा कराते आ रहे हैं। इस बार भी वह सामूहिक रूप से भंडारा करेंगे। अधिकतर भंडारों में कांवड़ियों की जायके को तरजीह दी जाती है। सब्जी-पूडी और राजमा-चावल तो आम बात है, लेकिन व्यंजन बनवाने में भोले के कुछ भक्त ऐसे भी होते हैं कि निजी कार्यक्रमों के लजीज पकवानों को भी फेल कर देते हैं।
विज्ञापन

भक्तों ने इस बार कांवड़ यात्रा मार्ग पर मिनरल वाटर की बोतलों, पानी के छोटे पाउच, जलजीरा, फल, छोले-भटूरे, दाल-चावल और मिठाई को भी भंडारे में शामिल करने का फैसला किया है। यही नहीं, घंटाघर चौराहे पर फास्ट फूड भी मिलेगा। चौराहे के आसपास के दुकानदारों के सामूहिक सहयोग फास्ट फूड में आइसक्रीम, चाउमीन, बर्गर, पकौड़ी और कुल्फी भी नजर आएगी। सावन महीना के पहले रविवार को भंडारों की संख्या हालांकि कम होगी, लेकिन दूसरे से अंतिम रविवार तक हाईवे किनारे कदम-कदम पर भंडारे होंगे। सोमवार को भंडारे इसलिए भी नहीं होते, उस दिन कांवड़िये शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हैं।


भंडारे में बांटेंगे विशेष पकवान
इस बार भी भंडारा कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। सब्जी-पूड़ी और हलुवा के साथ ही छोले-कुलचे का वितरण कराया जाएगा। इसके लिए उन्होंने बुलंदशहर जिले में नरौरा के कारीगारों से संपर्क साधा है।- आलोक अग्रवाल


मेंथा फैक्टरी के सामने कराएंगे भंडारा
बरेली-मथुरा हाईवे पर बुटला के समीप स्थित मेंथा फैक्टरी के सामने भंडारे का आयोजन कराएंगे। भंडारे में सब्जी, पूडी, छोले-चावल ओर पेयजल समेत मिष्ठान की भी व्यवस्था करेंगे।- सुशील साहू


छतुइया फाटक के पास होगा भंडारा
देवनागरी इंटर कॉलेज की तरफ से सावन माह के दूसरे रविवार को भंडारा कराने की तैयारी की जा रही है। भंडारे में कांवड़ियों की सुविधा के लिए शिविर भी लगाया जाएगा। ताकि कांवड़िये आराम भी कर सकें। -संकेत मोहन शर्मा


कछला गंगाघाट पर बैरिकेडिंग कराई
उझानी। गुरु पूर्णिमा पर कछला गंगाघाट पर गहराई वाले स्थानों की बैरिकेडिंग भी कराई गई है। कछला नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मंगलवार दोपहर गंगाघाट पर हुई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गहराई वाले स्थानों तक श्रद्धालुओं को जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग करा दी गई है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने पुलिस के स्तर की व्यवस्थाएं देखीं। संवाद

शिविर लगाने के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी : डीएम



डीएम अवनीश राय ने बताया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां गयी हैं। जनपद में सेक्टर और जोन बनाकर मजिस्ट्रेट/अधिकारी नामित किए गए हैं। यात्रा मार्ग पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। शिविर लगाने के लिए पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी। आपात स्थिति के लिए कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और पुलिस लाइन में कंट्रोल रूम बनाए हैं। टेलीफोन नंबर: 05832-266049, 266050, 266052, 266054, मोबाइल: 7505389289, 7505395940 और पुलिस कंट्रोल रूम: 9454402956, 9454417440 नंबर हैं।

आलोक अग्रवाल।

आलोक अग्रवाल।

आलोक अग्रवाल।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें