फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल के हैंडंपप कराए जाएं ठीक, होता रहे सैनिटाइजेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिला जज के साथ बुधवार को डीएम दीपा रंजन और एसएसपी ने जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैरकों की स्थिति देखी और बंदियों से बात की। उन्होंने पाया कि बिजली जाने पर जेल में पानी की समस्या उत्पन्न हो जाती है, क्योंकि यहां पर लगे हैंडपंप खराब हैं। इन्हें सही करने के साथ परिसर में समय-समय पर सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला जज जफीर अहमद, डीएम दीपा रंजन, एसएसपी संकल्प शर्मा व मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नवनीत कुमार भारती ने बुधवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सफाई के साथ अन्य व्यवस्थाओं को देखते हुए निर्देश दिए कि कारागार का समय-समय पर सैनिटाइजेशन कराया जाए। बंदियों की देखभाल में कोताही न बरती जाए। उन्होंने महिला बैरक में महिलाओं के साथ रह रहे बच्चों के लिए शिक्षिका का प्रबंध करने के भी निर्देश दिए हैं। बैरक में कुछ महिला बंदियों ने बताया कि हैंडपंप खराब है। बिजली न होने पर पानी की समस्या हो जाती है। उन्होंने निर्देश दिए कि जेल परिसर के सभी हैंडपंप सही कराए जाएं।
उन्होंने जेल अस्पताल में मरीजों से उनका हाल भी जाना। सीसीटीवी लाइव फुटेज भी देखें। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं लगभग ठीकठाक पाई गईं। उन्होंने बंदियों व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने रसोई का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा साफ-सफाई की व्यवस्था चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें