फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची का शुद्ध, त्रुटिविहीन और पारदर्शी होना अनिवार्य : भूपेंद्र चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एसआईआर-2026 को लेकर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता मंडलायुक्त, बरेली एवं रोल प्रेक्षक भूपेंद्र एस. चौधरी ने की।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त व रोल प्रेक्षक भूपेंद्र एस. चौधरी ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध, त्रुटिविहीन और पूर्णतः पारदर्शी होना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत प्राप्त सभी नोटिसों की सुनवाई कर उनका समयबद्ध निस्तारण कराया जाए।
बोले, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता एपिक कार्ड से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों से जमीनी स्तर पर गंभीरता से कार्य करने और प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



1,17,595 को नोटिस, 22,432 नोटिसों की हो चुकी सुनवाई
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने एसआईआर-2026 की प्रगति के बारे में जानकारी दी। डीएम ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्यों के लिए जनपद की सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 112 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) तैनात हैं। जनपद में कुल 2859 मतदेय स्थल एवं 1759 मतदान केंद्र स्थापित हैं। उन्होंने जानकारी दी कि 05 फरवरी 2026 तक कुल 1,17,595 नोटिस जारी किए जा चुके हैं, जिनमें से 22,432 नोटिसों पर सुनवाई पूर्ण हो चुकी है, जबकि शेष पर प्रक्रिया जारी है।


टोल फ्री नंबर पर आईं 447 शिकायतें
डीएम ने बताया कि टोल फ्री नंबर 1950 पर प्राप्त सभी 447 शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है। नामावलियों से संबंधित सुनवाई, सत्यापन एवं निर्णय की प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 तक पूर्ण कर ली जाएगी, जबकि अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 06 मार्च 2026 को किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि 06 जनवरी को हुए ड्राफ्ट प्रकाशन के अनुसार जनपद में कुल 19,25,413 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 10,69,444 पुरुष, 8,55,906 महिला एवं 63 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें