फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो अभी भी अधूरा है पच्चीस प्रतिशत काम

Mon, 09 Mar 2015 08:23 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आमान परिवर्तन के तहत ब्राडगेज लाइन पर चल रहे कार्य की प्रगति का जायजा लेने पूर्वोत्तर रेलवे की निर्माण संगठन की टीम बदायूं स्टेशन पहुंची। उन्होंने देखा स्टेशन पर गंदगी थी। पाया कि शौचालय और रिटेयरिंग रूम खस्ताहाल में हैं। इसके अलावा पेयजल, शौचालय को शिफ्ट करने के लिए अधिकारियों से चर्चा चलती रही। कई खामियों को सुधारने के भी निर्देश दिए। स्वच्छता  पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही मुसाफिरों के लिहाज से कार्य को जल्द पूरा करने पर जोर दिया। विभागीय जानकारों के अनुसार अभी स्टेशन पर 25 प्रतिशत काम अधूरा है।
मोहम्मदपुर ब्यौर के मसले के बाद एनई निर्माण संगठन की टीम स्टेशन पर पहुंची। इसमें शामिल मुख्य संरक्षा अधिकारी एनके अंबिकेश, मुख्य ट्रैक इंजीनियर एससी श्रीवास्तव, डीआरएम प्रमोद जिंदल, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक एसी लाठे आदि ने स्टेशन का जायजा लिया। सबसे पहले टीम के लोगों ने शौचालय को देखा। जहां गंदगी मिली। इसके अलावा टिकट विंडो, पीआरएस को देखा। वहीं पानी की टंकियों को भी देखा जो स्टेशन से काफी अंदर होने के साथ मुसाफिरों के लिहाज से ठीक नहीं थी, को भी हटाने के लिए कहा गया। इसके अलावा जीआरपी थाना के पास जाल लगाने, स्टेशन अधीक्षक रूम के पास शौचालय एवं लाइटिंग आदि की व्यवस्थाओं को लेकर दिशा निर्देश दिए गए। रिटेयरिंग रूम को ठीक कराने के लिए कहा गया। डीआरएम चंद्रमोहन जिंदल ने बताया कि मोहम्मदपुर ब्यौर फाटक पर वार्ता कर आश्वासन दिया गया है। इसके अलावा सभी काम तेजी से निपटाए जा रहे हैं। खामियों को सुधारने पर जोर दिया जा रहा है। बताया कि इसके बाद सीआरएस इंस्पेक्शन किया जाएगा। अभी इसकी तारीख नहीं आई है।
विज्ञापन


मार्च में फिर ट्रेन दौड़ाने का दावा
बदायूं। स्टेशन पर पहुंची निर्माण संगठन मुख्यालय एवं मंडल की टीम में शामिल डीआरएम चंद्रमोहन जिंदल ने एक बार फिर पत्रकारों से हुई वार्ता में मार्च में ट्रेन दौड़ाने की बात कहीं। कहा कि काम को पूरा किया जा रहा है। सीआरएस इंस्पेक्शन होना है। आशा है कि मार्च में आखिर तक ट्रेन का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।

कछला को स्टेशन बनाए जाने की मांग
बदायूं। कछला में स्टेशन बनाए जाने को लेकर करीब एक दर्जन से अधिक लोगों के हस्ताक्षर किया हुआ ज्ञापन स्टेशन पर ही कन्हैया लाल गुप्ता ने सौंपा। इसमें कछला स्टेशन पर ट्रेन रुकने के अलावा स्टेशन बनाए जाने की मांग रखी। कहा कि ब्राडगेज लाइन के बाद कछला को अनदेखा कर दिया गया। जबकि कछला गंगा तट पर सबसे अधिक श्रद्धालु आते हैं। डीआरएम ने ज्ञापन लेकर मुख्यालय तक बात पहुंचाने का आश्वासन दिया।

स्टेशन पर लाइन पार करने को भी बनेगा ओवरब्रिज
बदायूं। स्टेशन पर लाइन पार करने के लिए भी मुसाफिरों के लिए ओवरब्रिज बनाया जाएगा। निर्माण संगठन की टीम ने इस मुद्दे पर भी चर्चा की। हालांकि अभी पहले रेल संचालन से जुड़ा काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक का घटपुरी तबादला
बदायूं। स्टेशन अधीक्षक एसपी कश्यप का तबादला कर दिया गया। उनकी जगह ओमप्रकाश मीना आए हैं। बताया कि इससे पहले तैनात एसपी कश्यप को घटपुरी स्टेशन पर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें